Jai Ganesh Jai Ganesh Deva - Ganesha Aarti/Bhajan
bhajan
ganesha
Praise, Supplication, Devotional Singing
hinduism
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥ १ ॥ एक दंत दयावंत चार भुजा धारी । माथे सिंदूर सोहे मूस की सवारी ॥ २ ॥ पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा । लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा ॥ ३ ॥ अंधन को आंख देत कोढ़िन को काया । बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया ॥ ४ ॥ सूर श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा । जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ॥ ५ ॥