Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva - Lord Ganesha Aarti
aarti
ganesha
Devotional Song, Ritualistic Prayer, Offering of Light
hinduism
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥ एकदंत दयावंत चार भुजाधारी। माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी॥ पान चढ़े फल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥ अंधें को आँख देत कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥ सूर श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥